13 January 2026
डेढ़ करोड़ का धान गायब…. राइस मिल को प्रशासन ने किया सील… समिति से गायब मिले धान की होगी जांच….स्थानीय पत्रकारो ने राईसमिल से निकाले धान को रास्ते मे पकडा, खाद्य अधिकारी को सौपा,वाहन जब्त
अनियमितता कार्रवाई प्रशासन बड़ी खबर राज्य

डेढ़ करोड़ का धान गायब…. राइस मिल को प्रशासन ने किया सील… समिति से गायब मिले धान की होगी जांच….स्थानीय पत्रकारो ने राईसमिल से निकाले धान को रास्ते मे पकडा, खाद्य अधिकारी को सौपा,वाहन जब्त

Sarguja express…..

अंबिकापुर /दतिमामोड _ सूरजपुर के राइस मिल और सहकारी समिति से एक करोड़ 63 लाख रुपए का धान गायब मिला है। यह धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था। प्रशासनिक अमले ने सूरजपुर के श्याम श्री एग्रो राइस मिल को सील कर दिया है। राइस मिल में 83 लाख रुपए का धान गायब मिला। वहीं, सहकारी समिति सावारावां में 80 लाख रुपए का धान गायब मिला है। दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने पर प्रशासनिक अमले ने सोमवार को सूरजपुर जिले के लक्ष्मणपुर दतिमा में स्थित श्याम श्री एग्रो राइस मिल की जांच की। जांच के दौरान राइस मिल में 29574 क्विंटल धान का स्टॉक पाया गया। यह धान सहकारी समितियों से कस्टम मिलिंग के लिए उठाया गया था। राइस मिल में 2706 क्विंटल धान कम मिला, जिसकी कीमत 83 लाख रुपए से अधिक है।
ग्राम लक्ष्मणपुर दतिमामोड स्थित राइस मिल श्याम श्री एग्रो व कान्हा एग्रो में इन दोनों रायसमिल मे लम्बे समय से एक नंबर का धान को दो नंबर से राइस मिलर के द्वारा किसान व कोचियाओं को 25 व 26 रूपये के दर से अवैध रूप से बेंचा जा रहा है।
इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पत्रकारों को दी गई, तब जाकर स्थानीय पत्रकारों ने इसकी सूचना सूरजपुर एसडीम व खाद्य अधिकारी को फोन के माध्यम से दिया. तब जाकर सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल के आदेश में खाद्य अधिकारी संदीप भगत व स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे, जहां दो ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 ए 1813 व सीजी 29 ए जी 64 31 में क्रमशः 120 एवं 110 बोरी किसान द्वारा कुम्दा रोड स्थित राइस मिल श्याम श्री एग्रो व कान्हा एग्रो से लोड कर रामनगर समिति में बेचने ले जा रहे थे। उसे खाद्य अधिकारी व उनके टीम के द्वारा पकड़ कर विधिवत कार्यवाही की गई। खाद्य अधिकारी संदीप भगत के द्वारा बताया गया कि काफी लंबे समय से धान की हेरा फेरी श्याम श्री एग्रो व कान्हा एग्रो राइस मिलरों द्वारा किया जा रहा था।
लेकिन हम जब-जब आये तब- तब पकड़ने में असफल रहें लेकिन आज स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से पकड़ने में सफलता हासिल किया तथा वही धान व व राइस मिल को सील किया गया।साथ ही वहां धान जप्त कर समिति रामनगर को सुपुर्दगी की गई ।वहीं एक और किसान रामनगर निवासी रामदेव सिंह द्वारा भी 35 बोरी धान खरीद कर बिक्री हेतु लाया गया था। उसे भी खाद्य अधिकारी के द्वारा जप्त किया गया.

राइस मिल सील, संचालक को नोटिस

प्रशासनिक अमले ने लाखों का धान गायब मिलने पर राइस मिल को सील कर दिया है। राइस मिल के संचालक गायब धान के बारे में जानकारी नहीं दे सके। माना जा रहा है कि या तो राइस मिल ने समितियों से कागजों में धान का उठाव कर लिया। जिससे समितियों में उक्त धान दूसरे किसानों या बिचौलियों के नाम दर्ज किया जा सके, या समितियों से उठाव के बाद धान बिचौलियों को बेच दिया गया है। प्रशासन ने इसे घोर अनियमितता मानते हुए राइस मिल को सील कर दिया है। संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

सहकारी समिति में 80 लाख रुपए का धान गायब

इसके पहले भैयाथान तहसीलदार और खाद्य विभाग के अमले ने सहकारी समिति सावारावां की जांच की। जांच के दौरान समिति में 40 हजार 842 क्विंटल धान की खरीदी करना बताया गया। दस्तावेजों से स्टॉक का मिलान करने के लिए भौतिक सत्यापन किया गया।
स्टॉक के भौतिक सत्यापन में समिति में कुल 34 हजार 132 क्विंटल धान पाया गया। समिति से 2588 क्विंटल धान गायब मिला है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए बताई गई है। आशंका है कि समिति में पहुंचे बिना ही धान किसानों के खाते में चढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *