बलरामपुर। जिले के डुमरखी में सुजित स्वर्णकार और किरण कौशल की मौत की गुत्थी अब तक नही सुलझ सकी है ऐसे में लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय विधायक और मंत्री रामविचार नेताम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच एसआईटी से कराने के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है,नेताम के इस पहल के लिए प्रबंधक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजू सोनी ने आभार जताया है,,, राजू सोनी ने कहा कि इस संवेदनशील घटना को लेकर मंत्री नेताम लगातार पीड़ित परिवार से संपर्क में है और इस घटना में दोषियों को सजा दिलवाने की हर संभव मदद भी कर रहे है,,, एसआईटी की टीम का गठन करने रामविचार नेताम ने जनभावनाओं का सम्मान किया है। राजू सोनी ने उम्मीद जताई है कि नेताम के पत्र के बाद पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सकेगा और इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले लोग पुलिस गिरफ्त में आ सकेंगे।
जांच
प्रतिक्रिया
बयान
राज्य
जांच करे एसआईटी की टीम, नेताम ने लिखा पत्र, प्रबंधक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजू सोनी ने जताया आभार
- by Chief editor Deepak sarathe
- 3 June 2024
- 0 Comments
- 276 Views

Related Post
जीवनभर मरीजों की सेवा, मृत्यु के बाद भी
8 March 2026
महिला से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार,
8 March 2026
दुर्ग में अफीम की खेती के मामले को
8 March 2026
होली के बाद बंद मिला स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड;
7 March 2026
अनोखी सोच ने पेश की मानवता की मिसाल,
7 March 2026
