2 May 2025
घर में पड़ा मिला महिला का शव…धारदार हथियार से गला काटकर हत्या,,,,, सरगुजा क्षेत्र का मामला
क्राइम राज्य

घर में पड़ा मिला महिला का शव…धारदार हथियार से गला काटकर हत्या,,,,, सरगुजा क्षेत्र का मामला

Sarguja express …..

अम्बिकापुर । लखनपुर क्षेत्र के रजपुरी में 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर देने से सनसनी फैल गई है। मृतका बुधवार शाम अपने मायके से लौटी थी और घर में अकेले ही सोई थी। सुबह जब महिला का बेटा घर पहुंचा तो महिला का खून से लथपथ शव मिला।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम रजपुरी निवासी मुनेश्वरी राजवाड़े उर्फ आशा राजवाड़े (45 वर्ष) अपने छोटे बेटे गोलू राजवाड़े (18 वर्ष) के साथ अपने मायके ग्राम पुहपुटरा गई थी। बुधवार को वह अपने घर रजपुरी लौट आई थी, जबकि बेटा नानी के घर ही रुक गया था। वह रात को घर में अकेली सोई थी। मुनेश्वरी राजवाड़े का बेटा गोलू राजवाड़े गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वापस घर पहुंचा। उसे घर को दरवाजा बाहर से बंद मिला। जब दरवाजा खोलकर वह अंदर पहुंचा तो उसकी मां के बिस्तर में कंबल ढंका हुआ था। जब गोलू ने कंबल उठाया तो मुनेश्वरी का खून से लथपथ शव पड़ा था।
इसकी सूचना गांव वालों के साथ लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर लखनपुर से एसआई दिलीप दुबे के साथ पुलिस टीम व फारेंसिक एक्पर्ट प्रभात भगत मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की।
पुलिस जांच में पता चला कि मुनेश्वरी राजवाड़े का पति श्याम राजवाड़े ने काफी सालों पहले उसे छोड़ दिया था। वह घर में अपने छोटे बेटे गोलू राजवाड़े के साथ रहती थी। मुनेश्वरी का बड़ा बेटा पास के गांव में घर-जमाई के रूप में रह रहा है।

भटका डॉग स्क्वायड

घटनास्थल से डॉग स्क्वायड का डॉग निकला तो वह एक बार सड़क तक जाकर भटक गया। दूसरी बार वह एक बंद परिसर के दरवाजे के पास तक गया। पुलिसकर्मी बंद परिसर का आहाता फांदकर अंदर पहुंचे, लेकिन अंदर भी कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि रात 8 बजे तक उन्होंने मुनेश्वरी को देखा था, इसके बाद उसे ग्रामीणों ने नहीं देखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *