17 September 2024
गुरु नानक जयंती पर विशेष कीर्तन दरबार सजा, हजारों लोगों ने मत्था टेका, मां महामाया सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सोनी सहित कई लोगों ने मत्था टेक लंगर में किया प्रसाद ग्रहण
आयोजन आस्था

गुरु नानक जयंती पर विशेष कीर्तन दरबार सजा, हजारों लोगों ने मत्था टेका, मां महामाया सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सोनी सहित कई लोगों ने मत्था टेक लंगर में किया प्रसाद ग्रहण

अम्बिकापुर।गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अंबिकापुर में सुबह 11 बजे से विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। प्रकाश पर्व पर हजारों लोगों ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मत्था टेका। इस दौरान मां महामाया सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सोनी सहित भारी संख्या में ग्रुप के संजीव मंदिलवार, कांत दुबे, पार्षद दीपक मिश्रा, संजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी, पूर्व पार्षद पपिन्दर सिंह भी आज गुरुद्वारा पहुंचे। सभी ने गुरु नानक जयंती की बधाई देते हुए मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

प्रकाश पर्व को लेकर अंबिकापुर नगर में परंपरानुसार 25 नवंबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी।

आज गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रागी जत्था दविंदर सिंह द्वारा शबद कीर्तन किया गया।ततपश्चात गुरु नानक की जीवनी पर अमनदीप सिंह छाबड़ा,श्रीमती ममता विश्वकर्मा ,मिनी अरोरा, सरदार जितेंद्र सिंह सोढ़ी द्वारा प्रकाश डाला गया। दशमेश पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्त्री सत्संग एवम् एकमजोत सिंह भामरा द्वारा शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। पारंपरिक तरीके से गुरु नानक जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई । गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार रघुवीर सिंह छाबड़ा ने समस्त साध संगत को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम का संचालन सरदार नरेंद्र सिंह भामरा ने किया। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात 8 बजे से विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें समाज के करीब 100 बच्चों के द्वारा शब्द कीर्तन, कविताओं, कथा के द्वारा गुरु जी के उपदेशों पर अपने विचार दिए गए ।रात 11. 30 बजे कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। पूरे आयोजन में गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी सरदार जितेंद्र सिंह सोढ़ी और सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा रिंकू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *