अंबिकापुर। मुसलमान का महत्वपूर्ण त्योहार ईद उल फितर (ईद) 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9 बजे पढ़ी जाएगी। जमा मस्जिद के पेश इमाम मुक्ति अबरार अहमद नमाज पढ़ाएंगे। जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 9:30 बजे पढ़ी जाएगी। तकिया मजार शरीफ में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अता होगी। अंजुमन कमेटी के द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक तैयारी की जा रही है। आज ईदगाह में तैयारी का जायजा लेने प्रशासन के आला अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, एडिशनल एसपी, यातायात प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी पहुंचे हुए थे। कमेटी की तरफ से इरफ़ान सिद्दीकी, अफजाल अंसारी, अब्दुल लतीफ, परवेज आलम, मोहम्मद फरहान, आमिर अंसारी मौजूद थे।
आयोजन
आस्था
निरीक्षण
प्रशासन
राज्य
गुरुवार को मनाई जाएगी ईद… तैयारी पूरी…प्रशासन व अधिकारियों ने लिया जायजा
- by Chief editor Deepak sarathe
- 10 April 2024
- 0 Comments
- 234 Views

Related Post
कविता…”अन्तर्द्वंद”….माँ कह रही थी अब मैं मुस्कुराता नहीं
26 September 2025
अवैध प्रार्थना सभा पर रोक, 6 पर कार्रवाई
26 September 2025
बिरला ओपन माइंड स्कूल पर 1 लाख का
26 September 2025
शिक्षकों के संलग्नीकरण पर रोक के बावजूद जारी
25 September 2025
*कैलिफोर्निया बादाम के साथ मनाएं वर्ल्ड हार्ट डे*
24 September 2025