18 October 2024
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा का किया भ्रमण…केन्द्र की तकनीकों को कृषकों के खेतों तक पहूॅचाने दी सलाह 
कृषि खेती जागरूकता निरीक्षण राज्य

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा का किया भ्रमण…केन्द्र की तकनीकों को कृषकों के खेतों तक पहूॅचाने दी सलाह 

Sarguja express….

अम्बिकापुर।माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. एस. एस. टूटेजा के मार्गदर्शन में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा में आज दिनांक 17.10.2024 को राम विचार नेताम, कृषि मंत्री, छ.ग. शासन द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा के प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न इकाईयों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान डॉ. एस. के. सिन्हा, अधिष्ठाता, राजमोहिनी देवी कृषि महा. एवं अनुसंधान केन्द्र, अम्बिकापुर, श्री पी. एस. दीवान, उप-संचालक कृषि जिला- अम्बिकापुर तथा अन्य विभागिय अधिकारी सम्मिलित थे। कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे द्वारा सर्वप्रथम बतौली विकासखण्ड से आये हूए बिहान समुह की प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से रूबरू कराते हूए पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। उसके पश्चात प्रक्षेत्र में बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत उगाये गये फसल जैसेः धान, अरहर एवं उड़द की खेती का अवलोकन कराया गया साथ ही यह भी बताया गया कि मुख्य फसलों की मेड़ों का दक्षतापूर्ण उपयोग करते हूए पूष्प, फल एवं सब्जीवर्गीय फसलों की बहुस्तरीय खेती किया जा सकता है। जिससे मेड़ों में उगने वाले खरपरवार रूपी परपोषी पौधों की साफ-सफाई करने से फसलों में कीट एवं रोगों के विस्तार कम होता है व खेती की लागत को कम किया जा सकता है। साथ-ही-साथ किसानों को घरेलु उपयोग हेतू पोषणयुक्त फल, फुल एवं सब्जीयां भी उपलब्ध होते रहते है। इसके उपरांत प्रक्षेत्र में बायोफ्लॉक मछली उत्पादन तकनीक, बत्तख पालन इकाई का भ्रमण एवं निरिक्षण कराया गया। डॉ. एस. के. सिन्हा, अधिष्ठाता, राजमोहिनी देवी कृषि महा. एवं अनुसंधान केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा प्रक्षेत्र में लगाये गये मक्का फसल एवं धान व लघु धान्य फसलों की क्रॉप कैफेटेरिया में लगाये गये विभिन्न किस्मों की विशेषताएं एवं उत्पादकता तथा सरगुजा अंचल के विभिन्न विकासखण्डों में उगाये जाने वाले स्थानिय एवं प्रचलित किस्मों से संबंधित विशेष जानकारी साझा की गई। तत्पश्चात आम के बगीचों में छायादार स्थानों का उपयोग करते हूए मशालों वाली फसले जैसेः अदरक, हल्दी, कोचई एवं जिमीकंद फसल प्रदर्शन से भी अवगत कराते हूए श्री पाण्डू राम पैकरा, विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान) द्वारा अधिकारियों को प्राकृतिक खेती इकाई जिसमें फसल उत्पादन को बढ़ाने तथा भूमि की उर्वरता एवं उत्पादकता के साथ-साथ भूमि में सुक्ष्मजीवों की क्रियाशीलता को बनाये रखने के उददेश्य से बनाये जाने वाला उत्पाद जैसेः बीजामृत, जीवामृत व घनजीवामृत तथा फसल सुरक्षा के लिए तैयार निमास्त्र, ब्रहमास्त्र, सतपर्णी अर्क, दसपर्णी अर्क तथा प्राकृतिक संसाधनों से तैयार किये जाने वाले फफंुदनाशक का विश्लेषणात्मक चर्चा की गई। जैविक खेती अंतर्गत संचालित केंचुआ खाद उत्पादन इकाई, अजोला उत्पादन इकाई तथा गोबर खाद उत्पादन की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा प्रक्षेत्र की अन्य इकाईयों जैसेः मशरूम उत्पादन इकाई, पपीता की खेती, मधुमक्खी पालन इकाई, मुर्गी पालन इकाई, पशुपालन इकाई आदि का निरीक्षण किया गया। कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, छ.ग. शासन द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा के प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न इकाईयों को देख प्रफुल्लित हूए एवं प्रसन्नता पूर्वक सराहना करते हूए केन्द्र की तकनीकों को कृषकों के खेतों तक पहूॅचाने के लिए सलाह एवं प्रोत्साहन दिये। साथ-ही-साथ कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु दिये जाने वाले प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन का प्रतिक्रिया एवं क्रियाशीलता का पूष्टि करने का परामर्श दिये। भ्रमण के दौरान केन्द्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. बिंदिया पैकरा (मृदा विज्ञान), विरेन्द्र कुमार, कार्यक्रम सहायक (कीट विज्ञान) सहित केन्द्र के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *