अंबिकापुर /सीतापुर।सीतापुर विधानसभा में एक तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर मज़बूती देने आए हैं।तो वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस ने भाजपा में बड़ा सेंध मारकर 272 युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।मंत्री अमरजीत भगत ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय मंत्री को बुलाकर वोट बटोरना चाह रही थी। लेकिन यहां के लोग पहले से ही सजग है, वो किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। तभी तो इतनी बड़ी तादाद में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। भगत ने ये भी कहा कि सबको पता है कि किसानों को उनका हक़ कौन दिलवाया, युवाओं के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी में लोन कौन दे रहा, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल किसने खुलवाया और हर घर तक अन्न पहुँचाने का काम किसने किया। इसलिए सभी फिर से सीतापुर ही नहीं प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आतुर हैं। वहीं मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आदित्य भगत ने बताया कि वो लगातार ‘योद्धा विस्तार’ मिशन पर काम कर रहे हैं। सीतापुर विधानसभा के युवा भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त होकर और अमरजीत भगत की विकासवादी सोच को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी ने कांग्रेस को मज़बूत करने का फ़ैसला लिया। आदित्य भगत ने बताया कि सीतापुर का युवा समझदार है,वो जुमलेबाज़ों के झाँसे में नहीं आने वाले है।
राजनीति
राज्य
कांग्रेस में शामिल हुए ढाई सौ से ज़्यादा युवा, अमरजीत ने कहा युवा बेहतर शिक्षा व्यवस्था के नाम पर वोट करने वाला है
- by Chief editor Deepak sarathe
- 12 November 2023
- 0 Comments
- 339 Views

Related Post
जीवनभर मरीजों की सेवा, मृत्यु के बाद भी
8 March 2026
महिला से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार,
8 March 2026
दुर्ग में अफीम की खेती के मामले को
8 March 2026
होली के बाद बंद मिला स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड;
7 March 2026
अनोखी सोच ने पेश की मानवता की मिसाल,
7 March 2026
