Sarguja express
अम्बिकापुर। एंबुलेंस की कमी से मरीज को हो रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंध कारिणी समिति जिला खनिज संस्थान न्यास जिला सरगुजा छ.ग. के प्रशासकीय स्वीकृति आदेश पर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर को जिला खनिज संस्थान न्यास मद अन्तर्गत प्रदाय 01 नग एम्बुलेंस प्रदान किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर को आज एम्बुलेंस सुपुर्द किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर के चालक मनोज गुप्ता को दस्तावेज सौपा गया।
बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में पूर्व में तीन एंबुलेंस वाहन की सुविधा थी। तीनों वाहन के कंडम
होने के बाद उनकी नीलामी कर दी गई। पीएम जन मन योजना के तहत मिली एंबुलेंस से किसी तरह मरीज को सुविधा दी जा रहे थी। लगातार एम्बुलेंस की कमी के कारण कई समस्या सामने आ रही थी। एक नई एंबुलेंस मिलने से क्षेत्र के मरीजों को तात्कालिक सुविधा मिल सकेगी।