अंबिकापुर.इंस्पायर अवार्ड मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रादर्श प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 5और 6 फरवरी 2024 दो दिवसीय आयोजन शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में संपन्न हुआ । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोला अंबिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ से प्राचार्य श्रीमती मंजुलिका गौर और व्याख्याता अनिता मंदिलवार के मार्गदर्शन में छात्रा कु• रीमा चेरवा का मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ । इस आयोजन में सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर सहित पाँच जिले के मॉडल की प्रदर्शनी आयोजित थी ।
<span;>इस प्रतियोगिता में विद्यालय से छात्रा रीमा का चयन होने पर विद्यालय की प्राचार्य मंजुलिका गौर के साथ पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है । रीमा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोला अंबिकापुर सरगुजा छतीसगढ़ में कक्षा ग्यारहवीं जीव विज्ञान संकाय की छात्रा हैं । विज्ञान विषय में शुरू से ही रुचि रखने वाली रीमा ने बताया कि गन्ने का रस निकालने के बाद जो खोई बच जाता है उसका उपयोग करके उसने बहुत ही सुंदर मॉडल तैयार किया जिसका उपयोग दैनिक जीवन के साथ होटल, ट्रेन, पारिवारिक या किसी तरह के समारोह में किया जा सकता है ।
व्याख्याता अनिता मंदिलवार के मार्गदर्शन में रीमा ने यह मॉडल तैयार किया । इनके अनुसार छात्रा रीमा पढ़ाई के साथ अन्य क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है ।
आयोजन
कला
शिक्षा
इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय प्रदर्शनी 2022-23 में असोला से रीमा चेरवा के मॉडल का राज्य स्तर के लिए चयन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 8 February 2024
- 0 Comments
- 453 Views

Related Post
धरमपुर में नवनिर्मित शिव गौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
10 February 2026
राजमाता स्व0 श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की छठवी
10 February 2026
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में नए तकनीकी व
10 February 2026
रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद…GST
9 February 2026
सरगुजा जैसे आदिवासी अंचल में शिक्षा की नई
8 February 2026
