18 October 2024
आने वाले दिनों में होने वाले स्कूली खेलों में गतका भी शामिल… जिला गतका संघ का हुआ गठन….अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह टुटेजा
आयोजन खेल चुनाव नियुक्ति पहल राज्य शिक्षा

आने वाले दिनों में होने वाले स्कूली खेलों में गतका भी शामिल… जिला गतका संघ का हुआ गठन….अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह टुटेजा

अंबिकापुर। जिला गतका संघ के गठन के लिए आयोजित बैठक में नरेंद्र सिंह टुटेजा को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में चर्चा के दौरान अमितेश पांडे को कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रितपाल सिंह मथारू व प्रितपाल सिंह भाभरा को उपाध्यक्ष, अमितोज सिंह टुटेजा व अमनदीप सिंह खोखर सहसचिव, चरणजीत सिंह कोषाध्यक्ष, आकाशदीप सेठी सचिव, हरप्रीत सिंह बग्गा व तृप्त राज सिंह धंजल को संगठन सचिव बनाया गया है। संरक्षक मंडल में सरदार महेंद्र सिंह टुटेजा, पपिंदर सिंह ,हरमिंदर सिंह टिन्नी ,तजेंदर सिंह धंजल शामिल किए गए हैं। इसके साथ-साथ टेक्निकल टीम में राजेश प्रताप सिंह, रजत सिंह, प्रियंका पैकरा है।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा स्कूली खेलों में गतका को शामिल किया गया है। जिला गतका संघ के गठन के साथ साथ सिख मार्शल आर्ट गतका के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम तैयार किया। इसके साथ ही सिख मार्शल आर्ट गतका को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा की एक अच्छी पहल का बैठक में स्वागत भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *