13 April 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ी में घोटाले का विरोध….महिला कांग्रेस सरगुजा ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का किया पुतला दहन
आरोप आयोजन देश बड़ी खबर मांग राजनीति राज्य विरोध

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ी में घोटाले का विरोध….महिला कांग्रेस सरगुजा ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का किया पुतला दहन

Sarguja express….

अंबिकापुर…आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु साड़ी खरीद में हुए घोटाले के विरोध और जांच की मांग को लेकर महिला कांग्रेस सरगुजा ने आज घड़ी चौक पर महिला बल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया है। इस घोटाले के विरोध में प्रदेश महिला कॉंग्रेस के आवाहन पर सभी जिला मुख्यालय में आज पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। यह आरोप है कि 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीद में 9.7 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई खरीद में गुणवत्ता हीन साड़ियों की खरीद की गई है। 5.5 से 6.3 मीटर की साड़ियों की जगह 5 मीटर की साड़ी की आपूर्ति की गई है। बाजार में 200₹-250₹ में मिलने वाली साड़ियों की कीमत 500₹ बतला कर उनकी आपूर्ति की गई है।यह कोई पहला अवसर नहीं है जबकि लक्ष्मी राजवाड़े पर भ्रष्टाचार का आरोप है। इसके पहले पेटियों की सप्लाई और खेल सामग्री की सप्लाई में 40 करोड़ के घोटालों का आरोप उसपर लग चुका है। इसके विरोध में आज महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती सीमा सोनी एवं महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती अनिमा केरकेट्टा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने साड़ी चोरी बंद करो के नारे के साथ लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया। इस दौरान श्रीमती सीमा सोनी ने महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस्तीफे की मांग के साथ यह कहा कि एक महिला होने के बावजूद उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऐसी साड़ी सप्लाई कर दी है जो पोंछा लगाने के लायक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि साड़ी इतनी छोटी है कि उसमें आवरण के लिए पल्लू भी पूरा नहीं पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह मांग की कि महिला बाल विकास मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही साथ इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाये। महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती अनिमा केरकेट्टा ने कहा कि हमे शर्मिंदगी है कि महिला बल विकास मंत्री सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जबसे लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है वो लगातार घोटालों के आरोप के साथ ही पद के गलत इस्तेमाल के आरोप से घीरी हुई हैं। इतने आरोपों के बाद भी मुख्यमंत्री का उन्हें पद पर बरकरार रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला कांग्रेस के इस पुतला दहन कार्यक्रम में संध्या रवानी, गीता प्रजापति, निमन राशि एक्का, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, हीरो बड़ा, मालती सिंह, प्रीति सिंह, सरला राय, संगीता मिंज, चित्रा मिश्रा, रूबी जैन, श्रीमती मोमिना, अनुराधा सिंह, अंजू, ममता सिंह, एंजेला केरकेट्टा, सपना सिंह, अनिता सिन्हा, रश्मी सोनी, रंजू सिंह, एलिना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *