19 September 2024
अंबिकापुर विधायक ने किस संबंध में और क्यों कहा… भविष्य में हमारी स्थिति पंजाब जैसे न हो… इसका प्रबंध अभी से करने पर दिया जाए जोर
आयोजन कृषि खेती बैठक राज्य सलाह

अंबिकापुर विधायक ने किस संबंध में और क्यों कहा… भविष्य में हमारी स्थिति पंजाब जैसे न हो… इसका प्रबंध अभी से करने पर दिया जाए जोर

Sarguja express…..

 

भगवान श्री बलराम जयंती व किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित कृषि कार्यक्रम का
आयोजन

अम्बिकापुर।कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा एवं कृषि विभाग जिला सरगुजा एवं सूरजपुर के संयुक्त तत्वधान में 9 सितम्बर 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा के सभागार में भगवान श्री बलराम जयंती – किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित कृषि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल, विधायक, अम्बिकापुर, छ.ग. किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, कृषि मंत्री छ.ग. शासन के प्रतिनिधि अनिल जायसवाल , भारतीय किसान संघ से सरगुजा जिला की प्रतिनिधि श्रीमती रुकमणी सिंह, भारतीय किसान संघ के सूरजपुर जिला से प्रतिनिधि लालमन राजवाड़े, अधिष्ठाता, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केन्द्र, अंबिकापुर से डॉ. एस. के. सिन्हा, उपसंचालक कृषि सरगुजा से पीताम्बर सिंह दीवान, उपसंचालक कृषि सूरजपुर से सुश्री संपदा पैकरा उपस्थित थे। सर्वप्रथम स्वागत उदबोधन में संस्था प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया, केन्द्र द्वारा इसके बढ़ावा हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। पूर्व महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया द्वारा कृषकों से ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने की बात कही, उन्होंने मृदा के स्वास्थ की चिंता जाहिर कर इसकों बेहतर बनाने पर जोर दिया। अधिष्ठाता, डॉ. एस. के. सिन्हा द्वारा कीटनाशकों का उपयोग कम, बीजों के संरक्षण पर विशेष जोर देने की बात कही। विधायक राजेश अग्रवाल ने सरगुजा के कृषकों को कम से कम रासायनिक खाद इस्तेमाल करने की सलाह दिया, उन्होंने पंजाब में हो रहे मृदा के स्वास्थ की चिंता जाहिर करते हुए बताया की वहां की स्थिति बेहद गंभीर है, वहां मृदा की उपजाऊपन समाप्त हो रही है हमारी स्थिति काफी बेहतर ,परन्तु भविष्य में हमारी स्थिति पंजाब जैसे न हो इसका प्रबंध अभी से करने पर जोर दिया। जंगल ज्यादा होने से हम आसानी से प्राकृतिक खेती से जुड़ सकते है। सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के लगभग 365 कृषकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें से कुछ उन्नत कृषकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बहुत से कृषकों ने जैविक खेती को लेकर अपना अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम में डॉ. रंजित कुमार, डॉ. के.एल. पैकरा, सुश्री किरण तिग्गा, श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता, अमित प्रकाश गुप्ता साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *