21 November 2025
अंबिकापुर कन्या परिसर मोड़ स्थित रिंग रोड में बनेगा भगवान बिरसा मुंडा चौक
आयोजन आस्था फैसला राज्य

अंबिकापुर कन्या परिसर मोड़ स्थित रिंग रोड में बनेगा भगवान बिरसा मुंडा चौक

Sarguja express…..

अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मना

अंबिकापुर.भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के पावन अवसर पर गंगापुर खुर्द में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा युवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और संघर्षों को याद किया गया। समारोह में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया किया गया। समाज के बैगाओ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी का पुजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। मंजूषा भगत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का जयंती है। बिरसा मुंडा ने देश की परंपरा का निर्वहन करते हुए जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अपनी प्राण की कुर्बानी दे दी। उन्होंने कहा कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। आज का यह दिन जनजाति समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बिरसा मुंडा चौक का नामकरण किया और आने वाले समय में चौक में मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुंडा समाज के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया और उनके संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन बिरसा मुंडा युवा समिति द्वारा किया गया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हरमिंदर सिंह टिन्नी सभापति नगर पालिक निगम अंबिकापुर, इंदर भगत प्रदेश अध्यक्ष जनजाति गौरव युवा समाज छत्तीसगढ़, शंकर बरला भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज के लोग मुनेश्वर बघेल, मुनेश्वर  इंद्वार, किशुन बरला, देवरतन मुंडा, महेश मुंडा, गंगापुर पार्षद मिला तिर्की, पूर्व पार्षद बल्केश्वर तिर्की, उरांव समाज के अध्यक्ष जगेश्वर भगत, डॉ आजाद भगत, मानकेश्वर भगत राइज बैगा, जे आर प्रधान, मठपारा पार्षद शालिम केरकेट्टा, सोहरा बैगा, कनीलाल पटवारी, राजेश भगत, परमानंद मुंडा, रामरतन मुंडा, दिलराज मुंडा और बिरसा मुंडा युवा समिति गंगापुर के सदस्य गण में अर्जन मुंडा, रामप्रताप मुंडा सोनू मुंडा, भोला मुंडा, सुरेश मुंडा, शंभु मुंडा, विजय मुंडा, गौतम मुंडा, आदित्य मुंडा, कुलदीप मुंडा, मनोज मुंडा, संतोष मुंडा, शिवनाथ मुंडा, हरि नारायण मुंडा, चायमुनि मुंडा, सुनीता मुंडा, चिंतामणि मुंडा, सुजाता मुंडा, ललिता मुंडा, शिमला मुंडा, बिंदु मुंडा, अंजलि मुंडा, गुड्डी मुंडा, रिंकी, रानी, स्मिता मुंडा, सोनिया मुंडा, आरती मुंडा, सुनीता मुंडा, अनीता एक्का, ज्योति मुंडा, मंजू मुंडा एवं रामबिहारी सिंह पैकरा, यदुवंश केरकेट्टा, उमेश किस्पोट्टा, अवधेश केरकेट्टा, संदीप, मनोज, सुंदर राम और सभी जनजाति समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *