अंबिकापुर । शहर की यातायात व्यवस्था को किस तरह से और सुदृढ़ बनाया जा सके इसके लिए पुलिस व यातायात विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उनके इस प्रयास में एक सहायक के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर ने भी अपनी भूमिका निभाई है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर ने शुक्रवार को यातायात पुलिस सरगुजा को 20 नग यातायात सुरक्षा में सहायक बेरिकेट प्रदान किया। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख रणधीर सिंह ने यह बैरिकेड यातायात पुलिस सरगुजा जय राम चरमाको को यातायात की सुरक्षा के लिए सौंपा ।इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्याम गुप्ता, संजय प्रधान ,शिवम सिंह एवं यातायात पुलिस के कर्मचारी उपस्थित थे।
ख़बर जरा हटके
राज्य
सेंट्रल बैंक ने यातायात सुरक्षा के लिए प्रदान किया 20 नग बैरिकेड…
- by Chief editor Deepak sarathe
- 4 November 2023
- 0 Comments
- 229 Views
Related Post
जल जंगल जमीन की लड़ाई हुई हिंसक…कमान से
17 October 2024
खस्ता हाल धूल धूसरित सड़क सुधारने की मांग
17 October 2024
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विज्ञान
17 October 2024
कार्य और दायित्व निर्वहन में लापरवाह प्रधानपाठक निलंबित
16 October 2024
हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की हत्या
15 October 2024