अंबिकापुर.भारतवर्ष की महिलाओं की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था ऑल इंडिया लिनेस क्लब्स के मल्टीपल सरगम की कॉन्फ्रेंस चित्रकूट उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई, जिसमें भारतवर्ष के 190 के लगभग क्लबो द्वारा और 700 से अधिक सदस्यों द्वारा सहभागिता निभाई गई. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऑल इंडिया लिनेस क्लब्स की अध्यक्ष मेजर डॉ .आशा माथुर ग्वालियर,,आल इंडिया की संरक्षिका इंदु मेहता चंडीगढ़, अंजना जैन जयपुर, प्रभा जैन इंदौर, रत्ना ओस्तवाल ,वीना अग्रवाल ,मृदुला रोजिन्दर आदि पूर्व मल्टीपल प्रेसिडेंट उपस्थित थी। अध्यक्षता अंजू कटारे ने की इस अवसर पर आगामी मल्टीपल प्रेसिडेंट के नेतृत्व हेतु छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर की 1986 से लिनेस क्लब्स से जुड़कर सतत सक्रिय ओर समस्त प्रशाशनिक पदों का निर्वहन कर प्रांतीय अध्यक्ष का निर्वहन 1907 में करने वाली लिनेस सुमन सिंह का सर्वसम्मति से चयन किया गया ओर सुमन सिंह को मल्टीपल वाइस प्रेडिडेन्ट चुना गया। आप वर्ष 2025 में मल्टीपल प्रेसीडेंट का कारभार संभालकर शपथ लेगी.सुमन सिंह भारतवर्ष के राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, गुजरात सह प्रदेशो की मल्टीपल प्रेसीडेंट बनेंगी .सुमन सिंह इस सर्वोच्च पद पर पहुँचने वाली इस अंचल की प्रथम लिनेस हैं. उनकी कार्यकुशलता से सम्पूर्ण मल्टीपल में उत्साह की लहर है और अम्बिकापुर की लिनेस बहने गौरव की अनुभूति कर रही है। इस कॉन्फ्रेंस में भारतवर्ष में किये जाने वाली सेवा गतिविधियो की ओर जनहितकारी कार्य किस तरह करने है इनकी समीक्षा की गई ओर कार्ययोजना बनाई गईं ।
आयोजन
ख़बर जरा हटके
राज्य
सम्मान
सुमन सिंह बनी मल्टीपल वाइस प्रेडिडेन्ट…इस सर्वोच्च पद पर पहुँचने वाली सरगुजा अंचल की प्रथम लिनेस
- by Chief editor Deepak sarathe
- 28 February 2024
- 0 Comments
- 406 Views

Related Post
सरगुजा एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर: वर्दी
19 October 2026
प्रतीक्षा बस स्टैंड पर नशे में मिले एएसआई
19 October 2026
भजन, गरबा और झांकियों से सजी ‘एक शाम
18 October 2026
150 पशु सखियों को प्रशिक्षण और प्रमाण-पत्र, अब
18 October 2026
नाश्ते के दौरान हादसा: पीछे लुढ़ककर दूसरे होटल
18 October 2026
