अम्बिकापुर।23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कसडोल में 14/9/23 से 17/9/23 तक फेसिंग(तलवारबाजी) बालिका -19 वर्ष (साइबर इवेंट) मे मंजू राजवाडे ने सरगुजा संभाग की टीम से भाग लिया और व्यक्तिगत तथा टीम ईवेंट मे कांस्य पदक प्राप्त किया और उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ । यह प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर में 20/11/23 से 23/11/23 तक आयोजित होगी जिसमें छत्तीसगढ की टीम भाग लेने के लिए 17/11/23 को रवाना होगी। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक तौसीफ जमील खान व विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जायस काम्बले के निर्देशन में पूर्व में 2022-23 में 38 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर व 4 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ था। इस वर्ष भी 37 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में हुआ है। तलवार बाजी विधा में सरगुजा संभाग से एक मात्र बालिका के चयन से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
कला
खेल
राज्य
शिक्षा
सरगुजा के सरईटिकरा विद्यालय की मंजू राजवाडे राष्ट्रीय स्तर फेसिंग (तलवारबाजी)में करेगी छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व
- by Chief editor Deepak sarathe
- 9 November 2023
- 0 Comments
- 2076 Views

Related Post
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ
16 March 2026
सरगुजा जिले में 17 मार्च से वृहद स्वैच्छिक
16 March 2026
छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम मे शारीरिक शिक्षा को
16 March 2026
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा आदेश, डॉक्टरों और कर्मचारियों
16 March 2026
नकली आरटीओ बनकर 20 हजार की लूट करने
16 March 2026
