अंबिकापुर। नगर के भाथुपारा में विराजे गणपति विसर्जन के दौरान शनिवार की शाम उसे वक्त बवाल मच गया जब विसर्जन कर रहे स्थानीय लोगों की डीजे को पुलिस ने जप्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने रिंग रोड संत गहिरा गुरु आश्रम के पास चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम चालू था। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध लोगों ने जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम के कारण बिलासपुर चौक से लेकर दूसरी ओर भारत माता चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया। बड़ी बात है कि इस पूरे प्रदर्शन के दौरान कोई भी पुलिस या जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे। लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

