अंबिकापुर। अंबिकापुर से कुछ ही दूरी पर स्थित दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिब्रा वॉटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। दो वर्षों में लगातार वहां यह दूसरी मौत है। गत वर्ष एक युवती की मौत हो जाने के बाद वहां जाने के लिए ग्रामीणों ने प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद से काफी समय तक लोगों का वाहन जाना बंद था परंतु इस वर्ष फिर से भारी संख्या में युवक युवतियों का वहां पहुंचना शुरू हो गया था। मिनी गोवा बने लिब्रा वॉटरफॉल में भारी संख्या में युवक युवती हर रोज पहुंच रहे हैं। बुधवार को अंबिकापुर के गांधीनगर क्षेत्र से अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा युवक अनु द्विवेदी वाटरफॉल में डूब गया। बताया जा रहा है कि उसे डूबता देख उसके साथी वहां से फरार हो गए बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार युवक शराब पिए हुए था।
हादसा
राज्य
ब्रेकिंग न्यूज़…अंबिकापुर के नजदीक मिनी गोवा बने लिब्रा वॉटरफॉल में एक और मौत… लगातार 2 वर्षों में दो मौत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 29 May 2024
- 0 Comments
- 9278 Views

Related Post
कुछ दिनों से पीता रहा लगातार शराब…. फिर
3 August 2026
सरगुजा संभाग की कमान नवीन जायसवाल को, प्रदेश
2 August 2026
53वीं बार रक्तदान करने वाले ऋषि अग्रवाल को
2 August 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ शुरू किया
2 August 2026
