अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के नमनाकला मोहल्ले में कार्मेल स्कूल के समीप रविवार को देर शाम एक निर्माणाधीन मकान में फांसी झूलता शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतिका की पहचान कर ली है। घटना स्थल के पास ही मृतिका का घर है, परिजनों के द्वारा शव की पहचान अनुष्का के रूप में की गई है, जिसकी आयु महज 14- 15 वर्ष के बीच थी। मृतिका कार्मेल स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी । बीते 15 दिनों के भीतर कार्मेल स्कूल की नाबालिग छात्रा द्वारा फांसी लगा आत्महत्या किए जाने की लगातार यह दूसरी घटना है। एसडीओपी अखिलाश कौशिक ने बताया कि मृतिका के पास से सुसाइड नोट नही मिला है। रविवार को प्रातः वह घर में ही थी। घटना स्थल पर के समीप है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने किस वजह से फांसी लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
क्राइम
राज्य
कार्मेल स्कूल कक्षा आठवीं की छात्रा ने लगाई फांसी…15 दिनों के भीतर दूसरी घटना
- by Chief editor Deepak sarathe
- 19 February 2024
- 0 Comments
- 7672 Views

Related Post
जीवनभर मरीजों की सेवा, मृत्यु के बाद भी
8 March 2026
महिला से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार,
8 March 2026
दुर्ग में अफीम की खेती के मामले को
8 March 2026
होली के बाद बंद मिला स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड;
7 March 2026
अनोखी सोच ने पेश की मानवता की मिसाल,
7 March 2026
