अम्बिकापुर।आज घुनघुट्टा श्याम सेवा समिति सोहगा करजी के द्वारा आगामी छठ पूजा को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में गत वर्ष भारी संख्या में छठब्रती माताएं बहने और श्रद्धालुओं ने घुनघुट्टा नदी घूंघट नदी के छठ घाट पर आकर पूजा किया इस वर्ष भी अधिक भीड़ की संभावना आने को है। इसी को लेकर घुनघुट्टा श्याम सेवा समिति के सभी पदाधिकारी ने एक विशेष बैठक की । इस बैठक में घाट की लंबाई को बढ़ाने, मरम्मत , साफ सफाई और अम्बिकापुर शहर से आने वाले वाहनों के पार्किंग को लेकर विशेष व्यवस्था पर जोर दिया गया। पूजा पाठ के लिए अंबिकापुर, करजी और सोहगा में घाट कूपन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। छठ घाट और पुल पर लाइट की उत्तम व्यवस्था भी की जाएगी ऐसा निर्णय लिया गया. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा आरती का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में छठ पूजा के संरक्षण राकेश गुप्ता अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता संजीव कश्यप नारद गुप्ता उत्तम राजवाड़े प्रेम कुशवाहा आदर्श कुशवाहा संदीप राकेश सोनी निलेश कश्यप सत्येंद्र कुशवाहा मुकेश गिरी नीरज गुप्ता विपिन कुशवाहा आशीष कुशवाहा मौजूद रहे।
आयोजन
आस्था
बैठक
राज्य
इस वर्ष भी होगी गंगा आरती..छठ पूजा को लेकर घुनघुट्टा श्याम सेवा समिति की हुई विशेष बैठक
- by Chief editor Deepak sarathe
- 31 October 2023
- 0 Comments
- 380 Views

Related Post
जीवनभर मरीजों की सेवा, मृत्यु के बाद भी
8 March 2026
महिला से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार,
8 March 2026
दुर्ग में अफीम की खेती के मामले को
8 March 2026
होली के बाद बंद मिला स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड;
7 March 2026
अनोखी सोच ने पेश की मानवता की मिसाल,
7 March 2026
